Rajasthan Police Constable Recruitment 2025: 6500 Vacancies

Rajasthan Police Constable Recruitment 2025: 6500 Vacancies

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: 6500 पदों पर भर्ती की आधिकारिक घोषणा

राजस्थान सरकार ने वर्ष 2025 के लिए 6500 कांस्टेबल पदों पर भर्ती की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।

इस भर्ती से राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। पुलिस मुख्यालय, महानिदेशक पुलिस, राजस्थान, जयपुर द्वारा 05 फरवरी 2025 को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न श्रेणियों के कांस्टेबल पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें सामान्य कांस्टेबल, वैण्ड चालक, घुड़सवार, श्वान दल एवं पुलिस दूरसंचार के पद शामिल हैं।

महत्वपूर्ण निर्देश एवं समय-सीमा

Rajasthan Police Constable Recruitment 2025: 6500 Vacancies

Rajasthan Police Constable Recruitment 2025: 6500 Vacancies

भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

1. रिक्त पदों की रिपोर्टिंग:

सभी संबंधित अधिकारी 01 फरवरी 2025 को आधार मानकर रिक्त पदों की जानकारी 10 फरवरी 2025 तक ईमेल (igrecraj@gmail.com) के माध्यम से भेजें।

2. रिपोर्टिंग के दौरान आवश्यक बिंदु:

स्वीकृत पदों में प्रशिक्षण संस्थान, एटीएस, एसओजी, और प्रतिनियुक्ति के पद शामिल किए जाएं।

यदि स्थानांतरण आदेशों के कारण किसी कर्मी की आमद या रवानगी लंबित है, तो उन्हें कार्यमुक्त या उपस्थित मानकर रिक्त पदों की गणना की जाए।

आरएसी/एमबीसी कांस्टेबल पदों की वरिष्ठता रेंज स्तर पर निर्धारित की जाती है, इसलिए सभी बटालियनों के रिक्त पदों की सूचना आरएसी रेंज कार्यालय द्वारा संकलित कर भेजी जाए।

भर्ती से संबंधित प्रमुख अधिकारी एवं कार्यालय

राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा इस भर्ती को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न अधिकारियों को अधिसूचना की प्रति भेजी गई है। इन अधिकारियों में शामिल हैं:

1. महानिरीक्षक पुलिस (आरएसी बटालियन, राजस्थान)

2. पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), आयुक्तालय जयपुर व जोधपुर

3. सभी जिला पुलिस अधीक्षक, राजस्थान

4. पुलिस अधीक्षक (जीआरपी अजमेर, जोधपुर, सीआईडी, पुलिस दूरसंचार, जयपुर)

भर्ती से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी

1. अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (आर्म्ड बटालियन्स, राजस्थान)

2. अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (पुलिस दूरसंचार एवं तकनीकी, राजस्थान)

3. पुलिस आयुक्त (आयुक्तालय जयपुर, जोधपुर)

4. सभी महानिरीक्षक पुलिस (रेन्ज, राजस्थास्थान

5. महानिरीक्षक पुलिस (सीआईडी, इंटेलिजेंस/अपराध/रेलवे, राजस्थान)

6. उप महानिरीक्षक पुलिस (रेन्ज अजमेर)

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: निष्कर्ष

राजस्थान सरकार द्वारा घोषित यह भर्ती राज्य के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। यह प्रक्रिया राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगी और योग्य उम्मीदवारों को पुलिस विभाग में सेवा देने का अवसर प्रदान करेगी।

Read also:New education policy 2023:broad change in nep 2023

जल्द ही भर्ती से संबंधित आधिकारिक विज्ञापन जारी किया जाएगा, जिसमें आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा तिथि, वेतनमान और अन्य विवरण शामिल होंगे।

 

भर्ती से जुड़े सभी नवीनतम अपडेट के लिए राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट और संबंधित विभागों की घोषणाओं पर नजर बनाए रखें।

टेलीग्राम चैनल पर जुड़े 

Click here

Leave a Comment