राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में जालोर पुलिस की पहल
“Road Safety Month 2025: Traffic Awareness Campaign”राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत, जालोर जिले में 1 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और कानूनों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशन में किया जा रहा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मोटाराम और वृताधिकारी श्री गौतम जैन के मार्गदर्शन में, जालोर पुलिस सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात नियमों की जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
अभियान के मुख्य उद्देश्य
यातायात नियमों के प्रति जागरूकता: आम जनता को यातायात नियमों और उनके पालन के महत्व की जानकारी दी।
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम: ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाना, गलत दिशा में गाड़ी चलाने, अवैध पार्किंग, और अंडर-एज ड्राइविंग जैसी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
“Jaipur Gas Tanker Blast: Tragedy Strikes Lakecity Travels Bus”
वाहन जांच: बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, रिफ्लेक्टिव टेप, पीयूसी, बीमा, फिटनेस प्रमाणपत्र, और नंबर प्लेट के वाहनों पर कार्यवाही की जाएगी।
सड़क सुरक्षा योजनाओं का प्रचार-प्रसार: हिट एंड रन योजना, मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना, और अंगदान से जुड़ी जानकारियां साझा की जाएंगी।
Jaan hai to jhan hai:sadk hadse or samadhan
प्रमुख गतिविधियां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महीना 2025
1. प्रचार प्रसार:
बैनर, होर्डिंग, सोशल मीडिया, और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी।
स्कूल और कॉलेज के छात्रों को यातायात जागरूकता कार्यक्रमों में शामिल किया जाएगा।
2. विशेष अभियान:
टोल प्लाजा और अन्य स्थानों पर वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने की प्रक्रिया तेज की जाएगी।
बाल वाहिनी चालकों और स्कूल संचालकों को सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
3. सड़क संबंधी समस्याओं का समाधान:
सड़क विभाग और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय कर अनधिकृत पार्किंग और अवैध शराब दुकानों को हटाया जाएगा।
पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों को सुरक्षित सड़क उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा।
4. कानूनी प्रवर्तन:
IRAD सिस्टम के माध्यम से ओवरस्पीडिंग, नशे में गाड़ी चलाने, और अन्य उल्लंघनों पर कार्रवाई की जाएगी।
आम जनता के लिए संदेश
इस अभियान का उद्देश्य केवल कानून लागू करना नहीं, बल्कि मानव जीवन की रक्षा करना है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए यह आवश्यक है कि हर नागरिक यातायात नियमों का पालन करे।
Jaan hai to jhan hai:sadk hadse or samadhan
जालोर पुलिस का यह अभियान न केवल कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली जनहानि को भी कम करेगा। आइए, इस अभियान का हिस्सा बनें और सड़क सुरक्षा के लिएअपना योगदान दें।
जालोर पुलिस: परवाह आपके जीवन की।
TM